February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फुलसुंगा में सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत

रूद्रपुर । संदिग्ध हालातों में फैक्ट्री के सुपरवाईजर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक फुलसुंगा में तीन पानी डाम के पास स्थित सारथीपुरम कालोनी निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र भगवान दास सिडकुल के सेक्टर 11 की न्यू आलम डेरी फैक्ट्री में सुपरर्वइाजर थे ।सोमवार को वह घर से ड्यूटी के लिए गये थे। देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। आस पास मौजूद लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चैकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुपरवाइजर की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *