February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोरी के साथ रेप,सकुशल बरामद,आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। लगभग 24 घंटों से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोरी को पुलिस ने रामनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप है कि उसने किशोरी को बहला -फुसलाकर भगाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर जरूरी पूछताछ के बाद आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। ज्ञातव्य है कि नई बस्ती मानपुर निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी दादी के साथ गत गुरुवार सुबह 11बजे मार्केटिंग के लिए तहसील की ओर आई। यहां तहसील के पीछे स्थित एक परचून की दुकान पर दादी को बिठाकर वह कहीं चली गई। शाम 3बजे तक भी जब वह वापस नहीं लौटी तो दादी का माथा ठनका। वृ(ा ने मामले की सूचना परिजनों को दी। तमाम संभावित स्थानों पर तलाश के बाद जब किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला तो तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर गायब किशोरी का पता लगाना शुरू किया। इस दौरान मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गायब किशोरी को रामनगर क्षेत्र से पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दुष्कर्म के आरोपी ने अपना नाम मानपुर काॅलोनी काशीपुर निवासी मोहम्मद फैजान पुत्र आबिद हुसैन बताया। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी से जरूरी पूछताछ के बाद आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *