February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर पिकअप कुंजगढ़ नदी में गिरा, तीन घायल

रानीखेत/गरमपानी। रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर फर्नीचर व सब्जियां ले जा रही पिकअप दो सौ मीटर कुंजगढ़ नदी में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दियोलीखान ;द्वाराहाट ब्लाॅकद्ध निवासी राजू तिवारी अपने पिकअप वाहन यूके 01टीए 1271 से गुरुवार रात करीब दस बजे हल्द्वानी से फर्नीचर व सब्जी लेकर गांव की ओर रवाना हुआ। उसके साथ राजेंद्र जोशी व उनका पुत्र कुलदीप जोशी भी था। तीनों मध्य रात्रि करीब दो बजे रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में चालक राजू तिवारी वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे से करीब दो मीटर नीचे नदी में जा गिरा। वाहन की गीरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वाहन के अंदर फंसे तीनों लोगों को स्थानीय आनंद सिंह नेगी, मोहित नेगी, कैलाश नेगी, हिमांशु नेगी,भुवन राणा, बालम नेगी नितिन व राहुल ने मुश्किल बाहर निकाल स्टेट हाईवे तक पहुंचाया। तीनों को आपातकालीन 108 सेवा से सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। राजेंद्र व कुलदीप को गंभीर चोट पहुंची है। फिलहाल तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटना स्थल पर फर्नीचर व सब्जियां बिखरी पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *