February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने मोबाइल शाॅप से उड़ाया एक लाख का माल

किच्छा। पुलिस को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने पुरानी बरेली रोड स्थित मोबाईल शाप की टीन शेड काटकर दुकान में रखे एक लाख रुपये से अधिक के माल पर हाथ सापफ कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुॅचे दुकान स्वामी ने पुलिस को सूचना देते हुए अज्ञात चोरो के खिलापफ कार्रवाही की मांग की। इधर पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल करते हुए अज्ञात चोरो के खिलापफ कार्रवाही प्रारम्भ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि पुरानी बरेली रोड स्थित सन्नी कम्यूनिकेशन से अज्ञात चोरो ने देर रात्रि दुकान में रखे छोटे कीपेड वाले मोबाईल सहित अन्य मोबाईल ऐसेसीरीज आदि पर हाथ सापफ कर दिया, घटना की जानकारी प्रतिष्ठान स्वामी सन्नी अरोरा को सुबह दुकान खोलने पर हुई। जिसके बाद प्रतिष्ठान स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात चोरो के खिलापफ कार्रवाही की मांग की। प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। इधर पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल करते हुए अज्ञात चोरो की तलाश प्रारम्भ कर दी है। पुराना बरेली रोड पर नशे के बढ़ते कारोबार तथा पुलिस द्वारा एक दिन पूर्व नशे से दूर रहने की हिदायत देते हुए इससे जुड़े लोगों को जागरुक किये जाने को लेकर जागरुता अभियान के कार्यक्रम के अगले दिन उक्त मार्ग पर एक लाख रुपये से अधिक की माल की चोरी की घटना शहर में चर्चा का विषय बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *