February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से मचा हड़कंप,देव होम्स कालोनी में अज्ञात चोरों ने तीन बंद घरों के ताले तोड़कर 35 लाख का माल पार

रुद्रपुर (दर्पण संवाददाता)। शहर के बगवाड़ा क्षेत्र की देव होम्स कालोनी में अज्ञात चोरों ने तीन बंद घरों के ताले तोड़कर नगदी जेवरात समेत करीब 35 लाख से अधिक का माल पार कर लिया। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से कालोनी में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की ओर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसी टीवी फुटेज में तीन चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकाीर के मुताबिक बागवाड़ा पुलिस चैकी क्षेत्र में स्थित देव होम्स कालोनी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कमेटी की ओर से किए गए हैं। इसके बावजूद कालोनी के जी-7 में ललित गंगवार, सी-20 में संजय, सी-14 में मंडल के घरों में धावा बोल दिया। इन घरों मे ंरहने वाले सभी लोग दीपावली की छुट्टी मनाने अपने मूल निवास गये थे। सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर चोर तीन मकानों की खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर सोने, चांदी के जेवरात समेत लाखों की नगदी भी उठा ले गए। आसपास के लोगों ने देखा तो खिड़कियां व घरों के बाहर गमले टूटे थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना तीनों परिवारों को दी। वह मंगलवार को वापस आए तो जेवरात व नकदी गायब होने से उनके होश उड़ गए। ललित ने बताया कि उनके घर से करीब 15 लाख का सामान गायब है। संजय के घर से 10 लाख व मंडल के घर से नौ लाख रुपये की चोरी हुई है। बगवाड़ा चैकी पुलिस इंचार्ज मुकेश मिश्रा ने बताया कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो तीन चोर कैद हुए हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से कालोनी के लोगों में हड़कम्प मचा है। लोगों में वारदातों को लेकर रोष भी हैं। लोगों का कहना है कि प्रतिमाह सुरक्षा और मेंटीनेंस के नाम पर 400 से 800 रूपये सोसायटी द्वारा वसूल किये जाते हैं। इसके बावजूद कालोनी की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *