February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीपीयू कांस्टेबल दिनेश यादव का निधन,पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। नैनीताल जिले में तैनात कांस्टेबल दिनेश यादव ने देर शाम लऽनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिसकर्मी की मौत की सूचना पर यहां पर कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को परिजन शव लेकर बरहैनी पहुंचे। इन्दिरा चौक समीप सीपीयू कार्यालय में दिवंगत यादव को सीपीयू व टेªफिक कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। बता दें कि रुद्रपुर में दिनेश यादव सीपीयू में तैनात रह चुके हैं। स्वास्थ्य ऽराब होने के कारण दिनेश 2019 में मूल तैनाती जिला नैनीताल पुलिस में वापस चले गये थे। बताया जा रहा कि कुछ समय पहले दिनेश का स्वास्थ्य ऽराब हो गया था। उपचार के लिये उन्हें लऽनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर शाम दिनेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यादव का निवास बाजपुर क्षेत्र के बरहैनी में है। आज गमगीन माहाल में उनका दाह संस्कार बरहैनी में ही हुआ। श्रंद्धाजलि देने वालों में सीपीयू एसआई एसएल कन्याल,एसआई बीएस बजेली,एसआई जीएस मनकोटी,एसआई रामपरवेश,एसआई उमेश सोनकर,एसआई सतपाल पटवाल,एसआई श्याम पाल रावत,एसआई हयात सिंह,एसआई मंगल सिंह,सीपीयू कर्मी हेड कांस्टेबल हरीश बिष्ट,एएसआई सुमन,जगदीश जोशी,मानवेन्द्र,एमएम पटवाल,आरएल भाष्कर,जितेन्द्र कुमार,सुशील कुमार,भूपेन्द्र कुमार,दलीप कुमार,वीरु,हरिओम राठौर,धीरज कुमार समेत यातायात पुलिस से एसआई चन्द्रप्रकाश,अनंत कुमार,जितेन्द्र कुमार तिवारी,रवि कुमार, व होमगार्ड कर्मी जसमोर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *