February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ने किया क्षेत्र की दो सड़कों का शुभारंभ

नानमत्ता । विधायक डाॅक्टर प्रेम सिंह राणा ने सिसईखेड़ा साधुनगर रोड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही धूमखेड़ा में भी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ, एवं अगली घुशरी से पिछली घुशरी रोड के डामरीकरण का निरीक्षण किया। विधायक राणा ने कहा क्षेत्र की सभी सड़कों के डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। राणा ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराना पहली प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व डामरीकरण तेजी से हो रहा है। ग्रामीणों ने विधायक राणा का आभार प्रकट किया। राणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही अधिकारियों को जल्द करने के निर्देश दिए।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि तरनजीत सिंह रानू, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मोहित अग्रवाल, जगदीश जोशी, राजू राणा, सुमित जोशी, दीप चंद राणा, गुरसेवक सिंह, गुरबख्श सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *