Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड दौरे पर,कांग्रेस नेताओं से मिलेंगी

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंच रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी रात्रि विश्राम देहरादून में राजपुर स्थित विश्राम ओल्ड एज होम अंतरा में विश्राम करेंगी। शनिवार सुबह वह मसूरी के स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी के लिए रवाना होगी। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए रूट व्यवस्था के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसारए प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकती है। प्रियंका गांधी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय महासचिव हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। देहरादून से उनका नाता रहा है। उनके बेटे रेहान ने देहरादून के प्रसिद्ध स्‍कूल द दून स्कूल से पढ़ाई की है। इस दौरान वह अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून आती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *