February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एकतरफा प्यार में हैवान बन गया तौफीक! एनकाउंटर की मांग

नई दिल्ली/हरियाणा। फरीदाबाद में एक युवती की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या होने के बाद दिल्ली से सटे इस शहर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। मृतका के परिजनों ने हत्यारों के एनकाउंटर की मांग उठाते हुए ऐलान कर दिया है कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी तब तक वो अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बताया जाता रहा है कि मृतक युवती निकिता ;काल्पनिकद्ध को इन आरोपियों ने उस वत्तफ अपना शिकार बनाया जब वो परीक्षा देकर अपने काॅलेज से घर लौट रही थी। बीकाॅम फाइनर ईयर की छात्रा निकिता को यह जरा भी आभास नहीं था कि अब वो कभी घर नहीं लौट पाएगी और रास्ते में कुछ मनचले उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने की साजिश में जुटे हुए हैं। अग्रवाल काॅलेज की छात्रा निकिता फाइनल ईयर की परीक्षा देकर जैसे ही काॅलेज से निकली बल्लभगढ़ में कुछ मनचले युवक उसे अपर्नी आइ 20 कार में जबरन खींचने की कोशिश करने लगे। इस परिस्थिति में भी निकिता डरी नहीं और बहादुरी से उनका विरोध करती रही। निकिता की सहेली ने भी अपनी दोस्त को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन उसी वत्तफ आरोपी के दोस्त बंदूक दिखाकर उसे धमकाने लगा। निकिता बंदूक देखकर भी नहीं डरी और अपराधियों का विरोध करती रही। दिनदहाड़े बीच सड़क पर जब यह पूरी घटना हो रही थी लोग उसी सड़के से गुजर रहे थे। लोग आते-जाते रहे लेकिन निकिता की उन बदमाशों से लड़ाई में किसी ने उसका साथ नहीं दिया। निकिता अकेले ही उन दोनों बदमाशों से जूझती रही और जब आखिरकार दोनों आरोपी युवक उसे कार में जबरन खींचने में नाकाम रहे तो गुस्से में उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। मृतक युवती के परिजनों की मानें तो आरोपी सालों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। परिजनों के मुताबिक साल 2018 में तौसीफ नाम के युवक के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन बाद में मामला सुलझ गया था। युवती के पिता के अनुसार उन्हें पुलिस से इंसाफ चाहिए, वहीं मृतक के मामा ने कहा, ये सीधा सीधा लव जिहाद का मामला है। वहीं निकिता की मां ने कहा कि मैं बेटी को आग तभी दूंगी जब उसकी हत्या करने वालों का एनकाउंटर हो जाएगा। तब तक आग नहीं दूंगी जब तक एनकाउंटर नहीं हो जाता है। जो मेरी बेटी के साथ हुआ है पुलिस उन आरोपियों को भी सामने खड़ा कर उसका एनकाउंटर करे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवती की एक रिश्तेदार ने बताया कि साल 2018 में हमने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी तो उसके परिवार ने आकर समझौता कर लिया था। मृतक निकिता के परिजनों के मुताबिक युवक तौफीक जबरन उससे शादी करना चाहता था। निकिता की मौत के बाद बढ़ते बवाल को देखकर पुलिस ने आनन फानन में आरोपी तौसीफ को गिरफ्रतार कर लिया है जबकि उसका दूसरा दोस्त अब भी फरार है।
एकतरफा प्यार में हैवान बन गया तौफीक!
फरीदाबाद में सिटी बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में काॅलेज के पास युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्त के साथ कार में अग्रवाल काॅलेज के बाहर पहुंचा था जैसे ही लड़की पेपर देकर काॅलेज से बाहर आई युवक ने उसकी किडनैपिंग की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे। तभी इस दौरान युवक ने लड़की को गोली मार दी और छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। निकिता बीकाॅम फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। मिली जानकारी के अनुसार निकिता नाम की छात्रा के पिता मूलचंद तोमर यूपी के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं जो की वर्तमान में फरीदाबाद स्थित सेक्टर 23 में एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। मृतका के पिता का कहना है कि तौफीक नाम का लड़का 12वीं तक निकिता के साथ पढ़ता था। तौफीक ने निकिता पर दोस्ती के लिए भी दबाव बनाया। जब निकिता ने दोस्ती करने से मना किया तो आरोपी ने वर्ष 2018 में लड़की का अपहरण कर लिया था। इस दौरान बदनामी के डर से परिवारवालों ने समझौता कर लिया था। जानकारी मिली है कि मृतका छात्रा निकिता सोमवार को परीक्षा देने के लिए काॅलेज गई थी। यहां एग्जाम सेंटर के बाहर मां और भाई इंतजार कर रहे थे। शाम को लगभग 4 बजे निकिता परीक्षा केंद्र से बाहर आई तो उसके पास एक कार आकर रुकी। उस गाड़ी से तौफीक बाहर आया। उसने निकिता को कार के अंदर खींचने की कोशिश की। इस बीच तौफीक की नजर निकिता और उसके भाई पर भी पड़ गई। यह देख तौफीक ने निकिता को गोली मार दी। वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लड़की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। मामले पर एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्रतार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *