February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर । लम्बे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की सात बाईकें बरामद की गयी है। वाहन चोरों ने बरामद हुयी बाईकें रूद्रपुर और आस पास के क्षेत्रों से चुरायी गयी थी। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने पत्रकारों को बताया कि रम्पुरा चैकी इंचार्ज केजी मठपाल, एसआई पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ ब्लाॅक रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच बाईक पर जा रहे संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की तो उनके पास मिली बाईक चोरी की निकली। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वाहन चोरों ने अपना नाम राहुल उर्फ कान्हा पुत्र महेन्द्र कोली निवासी वार्ड नं. 22रम्पुरा, सलकज उर्फ चूहा पुत्र प्रीतम निवासी रम्पुरा वार्ड नं. 22 रूद्रपुर बताया। कड़ी पूछताछ करने पर पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह और बाईकें बरामद की। ये बाईकें इन चोरों ने रूद्रपुर और आस पास के क्षेत्रों से चुराई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहन चोर लम्बे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे ज्ञिे। पुलिस दोनों वाहन चोरों की हिस्ट्री खंगाल रही है। खुलासे के दौरान कोतवाल एनएन पंत और एसएसआई कुलदीप अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *