February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रुद्रपुर। देर रात शहर की एक कालोनी निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहंुचे।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इन्दिरा कालोनी निवासी 28वर्षीय मुनेश्वर पुत्र नंदी देर रात घर पर ही अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा लगाकर पंखे के कुंडे में लटक गया। बताया जा रहा कि इसी बीच परिजनों ने नजर उस पर पड़ी तो वह लोग दंग रह गये। इसी बीच सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे आपातसेवा 108 से जिला अस्पताल लेकर पहंुच।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनेश्वर के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से कोरोना टेस्ट के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कह कर इसका मैमो आवास विकास पुलिस को भेजा है। सिडकुल चैकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि अभी कोरोना टेस्ट नहीं हो सका है। कोरोना टेस्ट के बाद पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उधर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *