February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम त्रिवेंद्र के ओएसडी उर्वादत्त की कोरोना संक्रमित पत्नी का निधन

देहरादून। प्रदेश में कोरोना जानलेवा होता जा रहा है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्बादत्त भट्टð की पत्नी वर्षा गोनियाल का कोरोना से निधन हो गया है। वह महंत इंद्रेश अस्पताल में रविवार को ही भर्ती हुई थी। उन्हें सांस लेने में अत्याधिक तकलीफ हो रही थी और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आइसीयू में रखा गया था। ओएसडी उर्बादत्त भट्टð स्वयं और उनकी मां भी कोरोना पाॅजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर थीं। प्रतिनियुक्ति पर वह संस्कृत शिक्षा में उपनिदेशक के पद पर तैनात थीं। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने विशेष कार्याधिकारी ऊर्बादत्त भट्टð की धर्मपत्नी वर्षा गोनियाल भट्टð के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ चल रहे ऊर्बादत्त के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *