Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिविर की जांच रिपोर्ट में दस लोग मिले कोरोना संक्रमित

Mumbai: A doctor prepares to conducts swab tests of journalists as a preventive measure against COVID 19 during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, at CSMT in Mumbai, Thursday, April 16, 2020. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI16-04-2020_000168B)

गदरपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते 5 सितंबर को कोरोना वायरस की जांच के लिए लगाए गए शिविर की जांच रिपोर्ट में 6 महिलाओं एवं 4 पुरुषों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस से पीड़ित संभावित मरीजों के कराए गए परीक्षण की जांच रिपोर्ट में वार्ड नंबर 11 की ज्ञान विहार काॅलोनी में एक 52, 38 व 3 वर्षीय पुरुष तथा 50 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। वहीं, ग्राम ढीमरखेड़ा निवासी 75 वर्षीय पुरुष, ग्राम सुख शांति नगर निवासी 45 वर्षीय महिला व उसके 14 वर्षीय पुत्र के अलावा 35 वर्षीय एक महिला और ग्राम चमनगंज निवासी 29 वर्षीय एक युवक एवं ग्राम दौलतगंज निवासी 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं एलआईयू उप यूनिट गदरपुर इकाई की टीम द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *