February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सास ससुर और दो सालियों की दामाद ने कर दी थी हत्या,लाशों को निकालने ट्रांजिट कैम्प पहुंची पुलिस

रुद्रपुर(दर्पण ब्यूरो)। उधमसिंहनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने के अंतर्गत राजा कॉलोनी में प्रॉपर्टी के लालच में दामाद ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर दफनाने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है दामाद ने लगभग एक वर्ष पहले घटना को अंजाम दिया था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राजा कॉलोनी में स्थित ससुर के घर में शवों की खोजबीन के लिए खुदाई शुरू कर दी है मामले की जानकारी मिलने पर आईजी कुमाऊं अजय रौतेला और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर मौके पर पहुंच गए हैं। दामाद का नाम नरेंद्र गंगवार बताया जा रहा है जो बहेड़ी का रहने वाला है।वारदात को अंजाम देने के बाद मकान के अंदर ही चारों लोगों के शवों को दफना दिया था। अपने साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड की पूरी वारदात को अंजाम दिया था। वहीं अब रूद्रपुर पुलिस समेत खुद एसएसपी भी मौके पर पहुंच गये है। बताया जा रहा है कि मकान मे दफन की गई लाशेां को निकालने के लिये खुदाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *