February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस गंभीरता से जांच कर रही,आरोप साबित हुआ आरोप तो होगी सख्त कार्रवाईः भगत

देहरादून। अल्मोड़ा के द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। ये मुद्दा उत्तराखंड में हवा की तरह फैला और गर्माया हुआ है। विपक्ष सरकार को लेकर मुखर हो गया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी भी भाजपा को घेरने में पीछे नहीं है। बता दें कि बीते दिन विधायक ने  एसएसपी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। महिला की गिरफ्तारी न होने पर भी विधायक ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं इस पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीध्र भगत का बयान सामने आया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विध्यक महेश नेगी प्रकरण में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। यदि नेगी पर आरोप साबित हुआ तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विधायक महेश नेगी की पत्नी ने एक महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष ने भी विधायक पर एक महिला के यौन उत्पीडन का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की पुलिस तहकीकात कर रही है। इसमें दूध् का दूध् और पानी का पानी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *