February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर कोतवाली सील: कोतवाल,सीपीयू जवान सहित कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जनपद में कोरोना वायरस के प्रकोप अब पुलिस कर्मियों पर भी भारी पड़ रहा है। जिला मुख्यालय रूद्रपुर कोतवाली में तैनात क्षेत्राधिकारी समेत दर्जनों जवान कोरोना संक्रमित मिले है।  कोतवाल के अलावा सीपीयू के एक एसआई समेत कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। कोतवाल और दोनों सीपीयू कर्मियों को एक होटल में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अहतियातन तीन सीपीयू कर्मियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि कोतवाली में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही कोतवाल के संपर्क में आये लोगों का टेस्ट कराया जायेगा। फिलहाल रूद्रपुर कोतवाली अब बाजार चैकी से ही संचालित होगी।कोतवाल के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद आज कोतवाली के दोनों गेट बंद कर को सील कराकर उसे सैनेटाइज किया जा रहा है। साथ ही कई अन्य पुलिस कर्मियों के भी सेंपल लेने की तैयारी की जा रही है।  कोतवाल की जांच रिपोर्ट कल देर रात पॉजिटिव आई थी जिसके बाद कोतवाली में तैनात दो एसएसपी और दरोगा सहित पुलिसकर्मियों का रैपिड टेस्ट किया गया जिसमें 10 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित आने के बाद रुद्रपुर कोतवाली को सील कर दिया अब कोतवाली के सभी काम बाजार चौकी से किये जायेंगे। कोतवाली रुद्रपुर के कोतवाल को पिछले 4 दिनों से बुखार की शिकायत होने के बाद उनके सेम्पल कोरोना जांच के लिए भेजे गए जिसमे कल कोतवाल की रिपोर्ट कोरोना जांच में पॉजिटिव आई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर मैं भर्ती किया है।एहतियात के रूप में कोतवाली को सील कर दिया गया है अगले 3 दिनों तक कोतवाली को सैनिटाइजिंग किया जाएगा। ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना का कहर बरकरार है। पहले थाना ट्रांजिट कैम्प में दरोगा और थानाध्यक्ष के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद अब कोरोना ने रुद्रपुर के कोतवाल को अपनी चपेट में लिए है। जिसके बाद से ही कोतवाली में हड़कम्प मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोतवाल को कोविड 19 केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही कोतवाली को पूरी तरह से सील किया गया है। कुछ दिनों के लिए कोतवाली से सम्बंधित कार्य बाजार चौकी ओर आदर्श कालोनी चौकी से संचालित किया जाएगा। इसी के साथ अगले तीन दिनों तक कोतवाली को सेनेटाइजिंग ओर कोतवाल के क्लोज कांटेक्ट में आये पुलिस कर्मियों के सेम्पलिंग भी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *