October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभे;तीन आतंकी ढेर

कुलगाम(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। जम्मू- कश्मीर के कुलगाम के नागनाद चिम्मेर इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रें के मुताबिक इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी को ढेर कर दिया है। अब भी इलाके में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले नागनाद चिम्मेर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुत्तफ़ टीम ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच इलाके में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि अभी इलाके में और आतंकी छिपे हैं और मुठभेड़ जारी है। इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी को भी मार गिराया था। दरअसल, गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पार कुछ अज्ञात लोगों की संदिग्ध हरकत का पता चला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। उस मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल भी बरामद हुई थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाया के लिए सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। इस साल कश्मीर घाटी में 133 आतंकी मारे जा चुके हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *