February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू

रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंर्तत अग्रसेन चौक से अम्बेडकर चौक तक बनने जजा रही सड़क के निर्माण कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का लेकर ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गांधी पार्क के पास अग्रसेन चौक अम्बेडकर चौक तक सड़क की हालत खराब हो चुकी थी। इस सड़क को उन्होंने जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत कराया था। जिसका निर्माण अब शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण पूरा हो जायेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही सिविल लाइन रोड का निर्माण सहित शहर के अन्य नौ मुख्य मार्गो का भी पुननिर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। श्री ठुकराल ने कहा कि शहर की सड़कों के निर्माण के लिए वह लम्बे समय से प्रयासरत थे। कई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति पूर्व में ही शासन से मिल चुकी थी। लेकिन कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते सड़कों के निर्माण रूक गये थे। अब निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्यों में मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान जेई हरीश बसेड़ा, संजय ठुकराल, विक्की आहूजा, आनन्द शर्मा, विशाल मेहरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *