October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वास्थ्य विभाग ने रामनगर में बढ़ाई सतर्कता

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए काशीपुर से लगे नैनीताल जिले के रामनगर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर 10 दिनों में काशीपुर से लौटे लोगों से अस्पताल आकर कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है, साथ ही घर-घर जाकर सर्वे कर रही टीम को भी ऐसे लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। काशीपुर की सीमाएं रामनगर से भी लगती हुई हैं। रामनगर-काशीपुर के बीच कई लोग काम के सिलसिले में रोजाना आवाजाही करते हैं, व्यापार के सिलसिले में भी लोग रामनगर-काशीपुर से आवाजाही करते हैं। वहीं अन्य शहरों से लौटे लोग भी काशीपुर होकर रामनगर लौटते हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ विभाग नेे बीते 10 दिनों में काशीपुर से लौटे लोगों से कोरोना जांच कराने के अपील की है। डॉ- प्रशांत कौशिक ने कहा है कि रविवार देर शाम यह एडवाजरी जारी की है कि 10 दिनों के बीच काशीपुर से लौटे लोग अस्पताल आकर कोरोना जांच करा लें। उन्होंने कहा कि रामनगर में काशीपुर जैसे हालात पैदा न हो इसके लिए पहले से ही सतर्कता बरती गई है, एजवाइजरी जारी होने के बाद कुछ लोगों ने फ़ोन कर अस्पताल से संपर्क साधा है, और जांच के लिए कैसे आना है, कब आना है इन सबके बारे में पूछा है । उन्होंने कहा कि खुद जागरूक होकर यदि लोग सामने आएंगे तो बहुच अच्छा होगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की घर घर जाकर सर्वे करने वाली टीम को भी काशीपुर से लौटे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *