October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना : 47 लोगों को स्वरोजगार के लिए स्वीकृति

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कोविड-19 को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए महाप्रबन्धक उद्योग चंचल सिंह वोहरा ने आज स्टेटवाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के माध्यम से विडियो कांफ्रेस के द्वारा गदरपुर व बाजपुर के स्वान केन्द्रो मे बैठे लोगो का साक्षात्कार लिया। श्री वोहरा ने साक्षात्कार मे आये युवाओ से कहा वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ लेते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। उन्होने कहा जो भी व्यत्तिफ़ जिस योजना हेतु धनराशि ले रहा है, उसका शत-प्रतिशत भाग उसी योजना मे खर्च करे ताकि उस योजना के अच्छे परिणाम आ सके साथ ही किसी अन्य व्यत्तिफ़ को भी उस योजना से रोजगार मिल सके। श्री वोहरा ने बताया आज गदरपुर व बाजपुर के आवेदित 53 लोगो का साक्षात्कार होना था जिसमे से 06 लोग अनुपस्थित थे। उन्होने बताया आज 47 लोगो के साक्षात्कार लिये गये जिसमे से सभी लोगो को विभिन्न रोजगार हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र से डेयरी, पॉल्ट्री, कृषि, जनरल स्टोर, रेस्टोरेंट आदि हेतु लोगो द्वारा आवेदन किये गये थे। आज के साक्षात्कार मे 02 प्रवासियो को भी ऋण स्वीकृत किये गये जिसमे गाजियाबाद से आये इंतजार हुसैन को गदरपुर मे फ्रलोर मिल खोलने हेतु 15 लाख तथा बंगलौर से आये अजय सिंह को गदरपुर मे किराना स्टोर खोलने हेतु 05 लाख रूपये का लोन स्वीकृत किया गया। जिन लोगो को ऋण उपलब्ध कराया गया है, सरकार द्वारा उन्हे 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जायेगी। उन्होने बताया जनपद मे कुल 159 लोगो ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन किया था जिसमे से 151 लोगो का ऋण स्वीकृत कर वित्त पोषण हेतु विभिन्न बैंकोे को प्रेषित किया गया है। इसमे 08 प्रवासी भी सम्मलित है। साक्षात्कार मे बैंक समन्वयक केडी नौटियाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मोहन चन्द्र व सुनील पंत उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *