October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से बेघर करने का एक और मामला प्रकाश में है। पुलिस ने पीड़िता के मां की तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच की कार्यवाही शुरु किया है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी जगपाल की पत्नी विमला ने बताया कि वर्ष 2012 की 23 नवंबर को उसने अपनी पुत्री दुर्गा का विवाह ग्राम बेरिया बाजपुर इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी पवन पुत्र अज्ञात के साथ धूमधाम से किया इस दौरान सामर्थ्य अनुसार कन्या पक्ष ने दान दहेज भी दिया लेकिन पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज की खातिर बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे। इस बीच विवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया जो अब लगभग 5 वर्ष का है। आरोप है कि वर्ष 2019 की 26 जून को रात्रि लगभग 10 बजे पीड़िता के जेठ रुपेश जेठानी नीरू नंद नीलम तथा सास सुशीला ने उसकी बुरी तरह मार पिटाई की जिससे उसकी छाती में गंभीर चोटें आई जो बाद में कैंसर की गांठ बन गई। पीड़िता ने पति को जब यह बात बताई तो उसने मामले को अनसुना कर दिया फ़ल स्वरुप वर्ष 2019 की 26 जुलाई को रात्रि लगभग 8ः30 बजे एक बार फि़र विवाहिता के पति पवन जेठ ओंकार व रुपेश सास सुशीला जेठ बृजेश नंद नीलम जेठानी नीरू व देवर भगवान दास ने आपस में एक राय होकर विवाहिता की बुरी तरह पिटाई करते हुए मारपीट कर उसे घर से बेघर कर दिया। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को जान से मार देने की फि़राक में है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पति समेत सभी आठों आरोपियों के खिलाफ़ अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच की कार्यवाही शुरु किया है।
दुराचार का आरोपी गिरफ्रतार
काशीपुर। दुराचार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने दबोच कर पूछताछ के बाद आज उसे जेल रवाना कर दिया। कार्यवाही के बारे में बताया गया कि सुल्तानपुर पट्टðी बाजपुर निवासी रोहित पुत्र रामअवतार जाटव ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कचनाल गाजी काशीपुर निवासी एक युवती को दोराहे के समीप बाजपुर स्थित होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ़ धारा 376 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पुलिस को गच्चा देता रहा। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दुराचार के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्रतार कर जरूरी पूछताछ के बाद आज उसे जेल रवाना कर दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *