October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले धनपुर घासी गांव के पास एक किसान के खेत में आधा दर्जन से ज्यादा कबर बिज्जू के बच्चे देखे गए, जिसकी सूचना किसान द्वारा वन विभाग को दी गयी। जानकारी के अनुसार आज किसान भूपेंद्र सिंह अपने खेत मे काम करने के लिए गया था,कि भूपेंद्र को अपने खेत एक साथ कब्र बिज्जू के आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे दिखे, बच्चों के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीणों का कबर बिज्जू को देखने के लिए तांता लग गया,वही किसान भूपेन द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। इस विषय में ज्यादा जानकारी देते हुए वन विभाग तराई पश्चिमी के प्रभागीय वन अधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि आज खेत में कब्र बिज्जू के मिलने की सूचना मिली, जिस पर हमारी टीम मौके पर गई और देखा तो कबर बिज्जू के बच्चे बहुत छोटे थे, जिनको कि अभी मां से अलग नहीं किया जा सकता, इसलिए उनको विभाग की निगरानी में वहीं पर छोड़ दिया गया है, ताकि उनकी मां वहां से बच्चो को ले जाए और हमारी टीम वहां पर निगरानी रखे हुए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *