October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजपुर और काशीपुर के लोगों के नैनीताल जनपद में आने पर प्रतिबंध

कालाढुंगी(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। काशीपुर नगर निगम में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कालाढुंगी के एसडीएम ने बाजपुर व काशीपुर के निवासियों का जनपद नैनीताल में आगमन प्रतिबंधत लगा दिया है। इस आदेश के बाद गड़प्पू व बैलपड़ाव चौकी पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बाजपुर व काशीपुर के किसी भी व्यत्तिफ़ को जनपद में आने नहीं दिया जा रहा है और अग्रिम आदेशों तक यह सीमाएं सील रखने की बात पुलिस की ओर से कही गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में नोडल अधिकारी कोरोना एवं एसडीएम कालाढूंगी गौरव चटवाल के आदेश के बाद पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। साथ ही कालाढूंगी पुलिस ने भी कालाढूंगी में बाजपुर-काशीपुर सीमा को सील कर दिया है। एसडीएम चटवाल के अनुसार पहले यह आदेश 13 जुलाई तक के लिए जारी किया था, लेकिन अब यह आदेश 14 जुलाई की सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल अतिआवश्यक सेवाएं ही बहाल रहेंगी और अनावश्यक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *