Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हिस्ट्रीशीटर अपराधी के घर में 82 का नोटिस चस्पा

नानकमत्ता(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)।लंबे अरसे से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी के घर में पुलिस ने 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा किया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð की संयुत्तफ़ टीम ने थाना नानकमत्ता के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा के घर पर 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा किया। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्रतारी के लिए कई बार दबिश दी गई है लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लग सका। गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र भगवान सिंह निवासी पहसैनी थाना नानकमत्ता के तीन मुकदमों में काफी समय से फरार चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़ने के लिए 2500 रुपए इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी दीपा के घर में 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð, रोहित चौधरी, महिपाल सिंह, मोहित वर्मा आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *