October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिलाई कोर्स के नाम पर फर्जीवाड़ा]महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। सिलाई कोर्स के नाम पर महिलाओं के साथ एक संस्थान द्वारा किए गए फर्जीवाड़े को लेकर महिलाओं द्वारा रामनगर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल रवि कुमार सैनी को संयुत्तफ़ रुप से तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। शुक्रवार को नगर पालिका सभासद भुवन डंगवाल व कमला ढौडियाल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची महिलाओं ने कोतवाल को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 के जून माह में विनायक इन्स्टीयूट ऑफ फ्रेजिशनल स्टडीज द्वारा महिलाओं को सिलाई कोर्स कराया गया था जिसमें कोर्स करवाने वाले लामाचौड हल्द्वानी निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा महिलाओं से कोर्स पूरा करने पर सिलाई मशीन देने की बात की गई थी इसके साथ ही उन्होंने इसके एवज में प्रत्येक महिला से 800 भी लिए थे। महिलाओं का कहना था कि संस्था द्वारा या उस ट्रेनर द्वारा न हीं अभी तक कोर्स व रिजल्ट महिलाओं को दिया गया है और ना ही महिलाओं को मशीनें प्राप्त हुई है। कई बार संस्था से पत्रचार भी किया गया लेकिन आज तो कोई जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने इस मामले में उत्तफ़ व्यत्तिफ़ के खिलाफ कार्यवाही कर महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच के बाद तथ्य सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शिक्षिका पूनम गुप्ता, गीता ,तुलसी रावत ,ममता जोशी सरोज, हेमा मौलेखी ,कमला जलाल ,सुनीता रावत ,अनीता मेहरा विजया जोशी, रेखा पपने, कुसुम गुसाईं ,अर्चना भंडारी, कविता पंत सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *