October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छेड़छाड़ के मामले में फरार ईनामी बदमाश दबोचा

रामनगर (उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कोतवाली पुलिस ने करीब 6 माह से एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश को हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम थारी हल्दुआ निवासी दीपक पटवाल पुत्र कुंदन सिंह पटवाल के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मुकदमा धारा 376 व पोस्को अधिनियम के तहत फरवरी माह में दर्ज हुआ था मामले में दीपक पटवाल के पिता कुंदन पटवाल के खिलाफ भी यह मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कुंदन पटवाल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दीपक घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा 1000 की इनामी राशि घोषित की गई थी। आरोपी दीपक को पुलिस ने हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *