October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कोसी बैराज क्षेत्र में नहर से एक व्यत्तिफ़ का शव पुलिस ने बरामद किया। शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कोसी बैराज के गेट नंबर 10 के नीचे एक व्यत्तिफ़ का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाल रवि कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने नदी में पड़े शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मृतक की शिनाख्त उसके चाचा ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी प्रताप सिंह व चचेरे भाई बालम सिंह ने मृतक की शिनाख्त शंकर सिंह कलाकोटी (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी ग्राम मल्ला सोनी भतरौजखान जिला अल्मोड़ा के रूप में की। घटना के बाद जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी रामनगर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक गुरुवार की सुबह घर से रामनगर के लिए निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *