October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल बसों का रोड टैक्स माफ हो

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे बस स्वामियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए स्कूल बसों का रोड टैक्स व बीमा माफ करने की मांग की है। गुरुवार को पब्लिक स्कूल बस समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र नैनवाल व भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम विजय नाथ शुक्ल के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि कोविड 19 लाकडाउन के कारण माह मार्च से आज तक स्कूल बंद है जिस कारण स्कूल वाहन भी सड़क पर नहीं चले हैं उन्होंने कहा कि भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन माह का रोड टैक्स माफ किया गया परंतु स्कूल बसों को इस छूट का लाभ प्रदान नहीं किया गया जिस कारण ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है तथा विद्यालय प्रबंधन भी स्कूल फीस नहीं लेने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों को भी रोड टैक्स से छूट व बीमा में छूट प्रदान की जाए। इस दौरान गिरीश चंद्र नैनवाल ,पुनीत सुंद्रियाल ,नजाकत अली, अफाकत, सोएव, सावन सिंह, दिलीप सिंह, गिरीश चंद्र सत्यवली, सहित कई लोग मौजूद है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *