October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एबीवीपी ने 72 वां स्थापना दिवस मनाया

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई रुद्रपुर ने सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैं विद्यार्थी परिषद के आदर्श स्वामी विवेका नंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रचित सिंह ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर देश ही नहीं पूरे विश्व में स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महानगर मंत्री चंदन भट्टð ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महानगर इकाई रुद्रपुर द्वारा आज माल्यार्पण का कार्यक्रम कार्यक्रम किया गया। इसके अतिरित्तफ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा । इस दौरान पूर्व कुमाऊं सयोंजक गोपाल पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रचित सिंह, तहसील संयोजक राहुल गुप्ता, महानगर मंत्री चंदन भट्टð, महानगर उपाध्यक्ष विपिन पांडे, दीपक भट्टð, कॉलेज मंत्री अनुज त्रिवेदी नगर सहमंत्री रवि गंगवार, संजू शर्मा, ललित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *