Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अगवा की गई किशोरी बरामद,आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। बहला फुसला कर अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। कार्यवाही के दौरान किडनेपिंग का आरोपी भी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा। गौरतलब है कि पारकर स्कूल के समीप फासियापुरा टाण्डा उज्जैन निवासी एक व्यत्तिफ़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को नयागांव बहादुरपुर तहसील ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी भागेश पुत्र राजू उर्फ राजपाल बीते 4 जुलाई को घर से बहला फुसला कर कही भगा ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका जब मोबाईल सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन मुरादाबाद जिले के बिसौली इलाके की मिली। इस दौरान पुलिस ने मिले लोकेशन की घेराबंदी कर मौके से अभियुत्तफ़ भागेश को दबोचते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी को भगाने के बाद उसने उसे 2 दिन तक बिसौली में रखा। उधर दूसरी ओर दबी जबान चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। सूत्रें का कहना है कि किशोरी ठाकुरद्वारा स्थित ननिहाल आते जाते भागेश के संपर्क में आ गई। दोनों जब काफी करीब आए तो बीच की दूरियां मिट गई। प्रेमी युगल के मिलने जुलने पर परिजनों ने जब पहरा लगाया तो अलग दुनिया बसाने को लेकर दोनों ने फरारी कर ली। फिलहाल इस मामले में अभियुत्तफ़ से जरूरी पूछताछ के बाद उसे जेल रवाना करते हुए पुलिस बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के उपरांत उसे बयानों के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *