October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बैरियर तोड़कर भागे कार सवार दबोचे
रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। रामपुर बाॅर्डर से बैरियर तोड़ भागे कार सवारों ने एक यातायात पुलिस कर्मी को दबाने का प्रयास किया। वायरलेस से सूचना पर सक्रिय हुई सीपीयू और यातायात पुलिस कर्मी ने पीछा कर कार को डीडी चैक पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने कार से एक पिस्टल व बीयर समेत शराब की बोतलें बरामद की। बाद में पुलिस ने चारों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर शाम को एक कार में सवार चार युवक बाॅर्डर से बैरियर तोड़ भागने की सूचना वायरलेस पर प्रकाशित हुई। इस पर इन्दिरा चैक पर ड्ूयटी कर रहे यातायात पुलिस कर्मी मनोज बेलवाल ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने उसे भी टक्कर मारने की कोशिश की। बाद में वहां से भी कार सवार भाग निकले। बताया जा रहा कि इसी बीच यातायात पुलिस कर्मी सूरज ने कार का पीछा करना शुरु कर दिया। तभी डीडी चैक के पास चैंकिग कर रहे सीपीयू दरोगा मंगल सिंह,एसआई उमेश सोनकर व कांस्टेबल ललित सैनी,आरएल भास्कर ने कार को घेराबंदी कर पकड़ ली। चैराहे पर भीड़ जमा हो गई। कार की तलाशी ली गईतो सीपीयू को एक पिस्टल व बीयर समेत शराब की बोतले बरामद हुई। बाद में सीपीयू ने चारों को कार समेत कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी ने बताया कि चारों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद क्वारंटाइन के लिये राधा स्वामी सत्संग भेजा गया। वहां पर चिकित्सकों ने क्वारंटाइन न करने की जानकारी दी गई। इस पर पुलिस ने चारो का पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और वाहन को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि कार से बरामद पिस्टल का लाइसेंस दिखाने पर पिस्टल वापस कर दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *