Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संतो देवी हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

गूलरभोज(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता) खेत में मेड को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान संतो देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया है जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस फरार मुख्य आरोपी और उसकी मां की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया कि संतो देवी के पति भगत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह पत्नी और बेटे मुकेश के साथ अपने खेत में धान लगा रहा था। उनके परिवार से जमीनी रंजिश रखने वाला उसका भाई भूरा सिंह उसकी पत्नी लीला देवी, बेटा राजू सिंह, मदन सिंह, त्रिलोक सिंह खेत की सिचाई करने लगे जब उनको रोका गया तो वह हाथापाई पर उतर आए। इसी बीच मदन सिंह ने फावड़े से संतो देवी की कमर और सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ी थी। पुलिस ने भगत सिंह की तहरीर के आधार पर भूरा सिंह पत्नी लीला देवी, बेटे राजू मदन और त्रिलोक सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में भूरा सिंह, राजू सिंह, त्रिलोक सिंह को गिरफ्रतार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी मदन सिंह और लीला देवी की गिरफ्रतारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *