February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में राईस मिलर लापता, लावारिस हालत में मिली कार

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
काशीपुर। एक राईस मिलर बेहद संदिग्ध परिस्थतियों में लापता है। उसकी गाड़ी लावारिस हालत में रामनगर रोड पर घर के समीप मिली। गाड़ी में ही उसका मोबाइल भी पाया गया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पता चला है कि प्रकाश सिटी थाना आईटीआई निवासी विनोद शर्मा उर्फ मंटू शर्मा की कुंडा थाना क्षेत्र में कृष्णा राइस मिल के नाम से फर्म है। बताया जा रहा है कि गत सोमवार की रात किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद होने के बाद राइस मिलर अचानक घर से लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। उन्होंने तमाम संभावित स्थानों पर तलाश के बाद आज सुबह मामले की तहरीर पुलिस को दी। गायब युवक के छोटे भाई टिंकू शर्मा ने सुबह कुछ अन्य राइस मिलर को साथ लेकर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह से मुलाकात करते हुए मामले की तहरीर दी । इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि गायब राईस मिलर की गाड़ी रामनगर रोड पर लावारिस खड़ी पाई गई। गाड़ी में ही उसका मोबाइल भी पड़ा मिला। यहां बता दें कि राइस मिलर का परिवार आवास विकास में रहा करता था। लगभग एक वर्ष पूर्व उक्त मकान में ताला बंद कर परिवार यहां प्रकाश सिटी थाना आईटीआई के पास में शिफ्ट हो गया। खबर लिखे जाने तक गायब राइस मिलर का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *