Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मास्क नहीं पहनने पर काटा पुलिस कर्मी का चालान

मुख्य बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ चला अभियान
रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। मास्क के बिना घूम रहे लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने चालान काटने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्य बाजार में पुलिस चैकी प्रभारी होशियार सिंह ने टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक बिना मास्क के घूमने वालों का चालान काटे। चैकी प्रभारी ने सरदार रणजीत सिंह पार्क से अभियान शुरु किया और अग्रसेन चैक,गांधी पार्क,डीडी चैक,रोडवेज होते हुये सब्जी मंडी के पास पंहुच समापन किया। चैकी प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन कराया जा रहा है। चेतावनी के बावजूद लोग मास्क नहीं पहन रहे। लोगो को मास्क पहनने को पुलिस कार्रवाई कर रही है। बिना कार्रवाई के लोग मास्क नहीं पहनेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगो का बिना मास्क के चालान काटे गये। साथ ही चेतावनी दी भी गई कि अगर दोवारा बिना मास्क के मिलने पर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। पुलिस ने सड़क पर घूमने व दुकानों पर बैठे बिना मास्क पहने लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक खाकी वर्दी वाला भी बिना मास्क के दुकान में खड़ा मिला। जिस पर उसका भी चालान काटा गया। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि अभियान जारी रहेगा और सभी चैकी प्रभावियों को अपने अपने क्षेत्रों में बिना मास्क के घूमने वालो पर कार्रवाई को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *