August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका चीन का पुतला

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पणा संवाददाता)। हिंदू युवा वाहिनी के बैनरतले आज बाटा चैक पर चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए चीन सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान गलवान के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गयी। हिंदू युवा वाहिनी ने प्रधानमंत्री से चीन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष दीपक ने कहा कि हमने उनको बुद्ध दिया और उन्होंने युद्ध किया। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर देशवासी देश और देश की सेना के लिए साथ खड़ा है। पुतला दहन करने वालों में दीपक डौनियाल, महानगर अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी रोहित गुप्ता,अनुभव नागपाल ,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक ग्रोवर, सुरेश विश्वास,विराट आर्य, सोनू राठौर, मुकेश राठौर ,उमेश सिंह ,महेंद्र कोली, सचिन पाठक, दिव्यानंद, जगदीश दास, रोहिताश ,गुड्डू, ललित सक्सेना, संजीव वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *