Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आपसी संघर्ष में पति पत्नी व बेटा लहुलुहान

आपसी संघर्ष में पति पत्नी व बेटा लहुलुहान
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
काशीपुर। शराब के नशे में चूर होकर सुबह घर पहुंचे पति ने पत्नी की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई करते हुए उसका सिर फाड़ डाला। इस दौरान जब बेटे ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो बाप बेटों में भी जमकर खून खच्चर हुआ। तीनो घायलों को नाजुक हालत में उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया है। पता चला है कि ग्राम फिरोजपुर निवासी खड़क सिंह पुत्र श्यामले आज सुबह शराब के नशे में चूर घर पहुंचा और किसी बात पर 45 वर्षीया पत्नी कुसुम से उलझ गया। इस दौरान उसने पत्ती के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके सिर पर गंभीर प्रहार करते हुए उसका सिर फाड़ डाला। 17 वर्षीय पुत्र आशीष को जब पिता की इस करतूत का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इस दौरान नशे में चूर बाप से बेटे की हिंसक झड़प हुई जिसमें दोनों लहूलुहान हुए। मारपीट की घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों का मजमा लगा। खबर लिखे जाने तक पुत्र द्वारा पिता के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *