February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धूमधाम से मनाया विधायक बिष्ट का जन्म दिन

धूमधाम से मनाया विधायक बिष्ट का जन्म दिन
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रामनगर । विधायक दीवान सिंह बिष्ट के 66 वे जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ कई स्थानों पर वृक्षारोपण करने के साथ ही मिष्ठान वितरण करते हुए कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित करते हुए विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। सोमवार को स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के जन्मदिन को विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी शालीनता के साथ मनाया तथा कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज व ग्राम टेड़ा मे बायोडायवर्सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया अपने जन्मदिन पर विधायक बिष्ट ने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना व इसका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है यदि वृक्ष रहेंगे तभी इंसान भी रहेगा उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के साथ ही वृक्षों को बचाने के लिए सभी से संकल्प लेने का आ“वान भी किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कलपतरु वृक्षामित्र समिति के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा, गणेश रावत, बीएस डंगवाल ,नितेश्वर आनंद, संजीव अग्रवाल के अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चैधरी,भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, नरेंद्र चैहान, पूरन नैनवाल ,मनोज रावत ,हेम जोशी ,अशोक गुप्ता ,मानसिंह, नरेंद्र शर्मा ,मनीष अग्रवाल ,मदन जोशी, मनमोहन बिष्ट ,हरीश दफौटी, प्रकाश थापा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *