October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक शुक्ला ने पुलिस टीम और कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

विधायक शुक्ला ने पुलिस टीम और कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित
लालपुर(उद संवाददाता)। विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा नेता राजेश तिवारी के सहयोग से पुलिस टीम समेत सभी कोरोना वारियर्स को मालाएं पहना व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शुक्ला ने कहा कि कोरोना एक जंग है जिसे देश का प्रत्येक नागरिक लड़ रहा है। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी अपनी जान पर खेल काम कर रहे हैं। पुलिस फोर्स कम होने के बावजूद मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। सम्मानित होने वालों में लालपुर चैकी प्रभारी ललित मोहन रावल काॅ. राजकुमार ,सुभाष चंद्र ,दिनेश त्यागी,पूरन ,दीपक जोशी एस पी ओ अनिता पंत,आकांक्षा तिवारी,मुकुल गुप्ता,मुकेश कुमार ,मोहित बिष्ट,त्रिलोक जोशी,गणेश रावल,शुभम पुजारा,अभिषेक पुजारा,हर्षित चराया, रोबिन चराया,शिवम चिलाना ,बिन्नी चुघ आदि थे। सम्म्मनित करने वालो में पप्पू रंधावा,अमृतपाल सिंह,अक्षय अरोरा,नीटू हड़िया,लखविंदर पल सिंह आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *