October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक शुक्ला ने गन्ना समिति के अधिकारियों को किया तलब

किच्छा(उद संवाददाता)।क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने गन्ना समिति द्वारा किच्छा चीनी मिल के गन्ना पर्चियों में हो रही धांधली व वास्तविक गन्ना किसानों को पर्ची न मिलने से हो रही परेशानी का संज्ञान लेते हुए आज गन्ना समिति के अधिकारियों को तलब किया। जिला गन्ना अधिकारी धर्मवीर, गन्ना समिति सचिव नोमानी को तलब कर विधायक शुक्ला ने वास्तविक गन्ना किसानों को पर्ची न मिलने व गन्ना पर्चियो में हो रही धांधली पर समिति द्वारा किए गए कार्यवाही की जानकारी मांगी। विधायक शुक्ला ने कहा कि किच्छा क्षेत्र के गन्ना किसानों तक गन्ना पर्ची न पहुंचने के कारण किसान अब विवश होकर अन्य जगहों पर अपने गन्ने की सप्लाई कर रहे हैं। कहा कि गन्ना पर्चीयों में हो रही धांधली की जांच अवश्य होनी चाहिए। विधायक शुक्ला ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र के गन्ना किसानों के गन्ना सूख रहे हैं और अधिकारियों को इसकी भनक भी नहीं है यदि किच्छा क्षेत्र के किसानों का गन्ना मिल द्वारा नहीं लिए जाने की स्थिति में निश्चित रूप से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी गन्ना समिति की होगी। जिला गन्ना अधिकारी धर्मवीर ने कहा कि उनके द्वारा खुद ही उक्त धांधली की जांच की जा रही है दोषी पाए गए अधिकारियों के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गन्ना किसानों का गन्ना मिल खरीदेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *