February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-संदिग्ध हालातों में दो ने फांसी लगाकर दी जान

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। ग्राम भगवानपुर और भूरारानी क्षेत्र में दो श्रमिकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रमिकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर में आज सुबह कुछ लोग खेतों में गेहूं की बाली बीनने गये थे। इसी दौरान वहां पूरन सिंह के खेत में स्थित एक पेड़ में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान 44 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र दौलत राम के रूप में की। सूचना पर बीडीसी सदस्य राकेश जोशी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है अलबत्ता मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है। उधर भूरारानी में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।मूल रूप से बिहार निवासी 21 वर्षीय श्याम बाबू भूरारानी की किसान कालोनी में किराये के मकान में रहता था। आज सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर कोतवाल कैलाश भट्ट दल टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच सूचना पर समाजसेवी एवं भाजजपा नेता भारत भूषण चुघ और बिट्टू शर्मा भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने मामले की जानकारी ली। भाजपा नेता चुघ ने बताया कि मृतक के शव को उसके पैतृक निवास भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *