August 30, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 15 हजार 712 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 507 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 2231 लोग ठीक भी हुए हैं।स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 211, मध्य प्रदेश में 70, गुजरात में 53, दिल्ली में 42, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 18, आंध्र प्रदेश में 15, कर्नाटक में 14, उत्तर प्रदेश में 14, पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में 11, जम्मू-कश्मीर में 5, हरियाणा में 3, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को साफ किया कि रैपिड एंटीबाॅडी टेस्ट कोरोना संक्रमण का सही पता लगाने के लिए शुरू नहीं किया गया है। इस टेस्ट से केवल बीमारी का आकलन किया जा सकता है और इसके इस्तेमाल से उन इलाकों में बीमारी की निगरानी में मदद मिलती है, जहां ज्यादा मामले आए होते हैं। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सरकार अभी भी त्ज् च्ब्त् टेस्ट का ही इस्तेमाल कर रही है। इस टेस्ट के लिए सरकार ने प्रोटोकाॅल बनाए हैं, जिसके तहत सन्दिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। देश में तब्लीगी जमात से जुड़े संक्रमित लोगों की संख्या चार हजार से ज्यादा हो गई है। सरकार ने बताया कि कुल संक्रमित मामलों में से 4200 से ज्यादा मामले जमात से ही जुड़े हैं। ये कुल मामलों का करीब 30 फीसदी है। तब्लीगी जमात से सबसे ज्यादा संक्रमण दर असम में सामने आई है। असम में कुल मामलों का 91 फीसदी जमात से ही जुड़ा है। दूसरे नम्बर पर तमिलनाडु है, जहां 84» मामले जमात से जुड़े हैं। तेलंगाना में 79», अंडमान निकोबार में 83», दिल्ली में 63», आंध्र प्रदेश में 61» और उत्तर प्रदेश में कुल मामलों का 59» मामले जमात से जुड़े हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *