कोरोना के मरीजों की संख्या 500 के पार
MUMBAI, INDIA - MARCH 14: Airlines passenger wearing mask to protect from Corona Virus at Chhatrapati Shivaji International Airport(CSIA), Andheri, on March 14, 2020 in Mumbai, India. The Delhi government declared coronavirus an epidemic and shut all cinema halls, schools and colleges, except those where exams are on, till March 31. (Photo by Pramod Thakur/Hindustan Times via Getty Images)
नई दिल्ली (उद ब्यूरो)। देश भर में सरकार से लेकर आम जनता तक इस वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। पूरी दुनिया में भयानक त्रासदी बनी कोरोना से भारत में भी 500 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कोरोना मरीजों की संख्या देश में बढ़कर 513 हो गई है। वहीं इस वायरस ने अब तक 11 लोगों की जान ले ली है। महाराष्ट्र में आज एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अभी दुबई के यात्रा से लौटे थे। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 101 लोग कोरोना की चपेट में हैं। महाराष्ट्र के बाद केरल का नंबर आता है। केरल में अब तक 95 केस सामने आए हैं। गनीमत की बात है कि केरल में किसी की मौत नहीं हुई है। तमिलनाडु में तीन और केस सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक में कोरोना वायरस के चार नए केस मिले हैं। अब तक इस प्रदेश में कोरोना के 37 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने इस वायरस से बचाव के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार जनता को इस जानलेवा वायरस को लेकर जागरूक कर रहे हैं। कोरोना की वजह से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लाॅकडाउन लागू कर दिया गया है। 135 करोड़ लोगों का देश को लाॅकडाउन किया जा रहा है। 548 जिलों को लाॅकडाउन किया गया है।
