Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वायुसेना की जासूसी करते चार संदिग्ध गिरफ्तार

कच्छ(उद ब्यूरो)। गुजरात के कच्छ इलाके में 4 लोगों द्वारा वायुसेना की जासूसी करने का मामला सामने आया है। पश्चिमी कच्छ के एसओजी ने कोथारा एयरबेस के पास से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चुपके से वायुसेना के रडार की फोटो खींच रहे थे। अधिकारियों को आशंका है कि ये लोग फोटोज और वायुसेना से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान भेजने की तैयारी में थे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को संदेह है कि ये लोग वायुसेना से जुड़ी गोपनीय सूचना और फोटो पाकिस्तान भेजने की फिराक में थे। पश्चिमी कच्छ एसओजी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों की तस्वीरें खींचने पर सीक्रेटे एक्ट के तहत चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *