Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पानी के टब में गिरी मासूम बच्ची, हालत गम्भीर

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज दोपहर मोहल्ला गडढा कालोनी ट्रांजिट कैम्प में घर के आंगन मंे खेल रही मासूम बालिका असंतुलित होकर पानी भरे टब में जा गिरी। शोर होने पर उसकी मां मौके पर पहुंची। जिसके पश्चात पड़ोसियों की मदद से बालिका को गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला गडढा कालोनी निवासी अंशु मजदूरी का काम करता है। आज प्रातः वह रोज की तरह मजदूरी पर गया। घर में उसकी पत्नी कमरे में कपड़े सिल रही थी जबकि उसकी दो पुत्रियां 2 वर्षीय खुशबू व 9 माह की खुशी घर के आंगन में खेल रहीं थी इसी दौरान खुशबू आंगन में रखे पानी भरे टब के पास जा पहुंची और असंतुलित होकर मुंह के बल टब में जा गिरी। कुछ ही देर पश्चात भवन की एक अन्य किरायेदार महिला जब कपड़े सुखाने दो मंजिल पर पहुंची तो उसने खुशबू को टब में औंधे मुंह गिरा देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर खुशबू की मां सहित आस पड़ोस के अन्य लोग भी आ पहुंचे और उन्होंने खुशबू को उपचार के लिए तुरन्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने पर खुशबू का पिता अंशु भी चिकित्सालय पहुंच गया। चिकित्सकों के अनुसार खुशबू की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *