Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बच्चे को अगवा करने का प्रयास

काशीपुर(उद संवाददाता)। स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे बच्चे को बाइक सवार दबंगों ने मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया। तमाम खोजबीन के बाद मासूम रास्ते में बेहोश पड़ा मिला। राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाए बच्चे के चेहरे पर अब भी दहशत के भाव हैं। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी मुनाजिर का 13 वर्षीय पुत्र महफूज अली हरियावाला चैराहे के समीप स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। गत सायं छुट्टðी होने के बाद जब 13 वर्षीय महफूज स्कूल से घर लौट रहा था इसी दौरान गांव के ही एक व्यत्तिफ ने बाइक सवार दो लोगों की मदद से अचानक बच्चे को रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए उसे बाइक पर बिठाने का प्रयास किया। मासूम ने बताया कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश होने के बाद उसे पता नहीं चला कि उसके साथ उपरोत्तफ लोगों ने क्या किया। मामला सूर्या चैकी पुलिस के संज्ञान में है लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो सकी। उधर मासूम की हालत राजकीय चिकित्सालय में लगातार नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *