Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एकल परिवर्तन कुम्भ के लिए बसों को किया रवाना

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। लखनऊ के माता रमा बाई अम्बेडकर मैदान में होने वाले तीन दिवसीय एकल परिवर्तन कुम्भ के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल ने करीब 700 स्वराज सेनानियों की 13 बसों को राधा स्वामी सत्संग के गेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एकल अभियान समाजिक परिवर्तन का ब्रह्मास्त्र बन चुका है। यह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने का काम तो करता ही है साथ ही ग्रामवासी व नगरवासी को जोड़ने व मिलाने का काम भी करता है। इस दौरान राजू गाबा ने स्वराज सेनानियों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। इस दौरान हरीश बजाज, अरूण बजाज, राजू गाबा, रमेश कोश्यारी, संजय शाह, राकेश सिंह, पूजा मेहरा, ब्रजेश सिंह, इन्द्रजीत कौर, रेखा, दीप सिंह, सुनीता, शीला, पूजा, राकेश सिंह, विवाह, प्रीति, भाष्कर, विजय मण्डल, हेमन्त तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *