Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नशे के िखलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव और क्षेत्रधिकारी दिनेश ढौंडियाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कॉस्टेबल मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह द्वारा शनि बाजार रोड शौचालय के पास  से अभियुत्तफ युसुफ सोनू उर्फ चुकी पुत्र एहसान साबिर और जावेद पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी वार्ड नंबर 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा के कब्जे से क्रमशः 8-6 ग्राम 6-5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।  पूछताछ में अभियुत्तफों ने बताया कि वे स्मैक इकबाल उर्फ एकाबाला पुत्र नियाज अहमद निवासी बहेड़ी से खरीद कर लाते हैं। अभियुक्तों ने इकबाल का फोन नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। इकबाल पहले उत्तर उजाला हल्द्वानी में रहता था। आजकल यह बहेड़ी में रहता है। आरोपियों ने बताया कि उसे हम फोन करते हैं तो वह बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर स्मैक देने आता है। हम यह स्मैक यहां हल्द्वानी में स्कूली बच्चों व पीने वालों अन्य लड़कों को पुड़िया बनाकर बेचते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक के खुद भी शौकीन हैं। अभियुत्तफों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  पुलिस टीम में कृपाल सिंह, मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *