Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बुरांश में दिखी हिमालयी संस्कृति की छटा

दिनेशपुर(उद संवाददाता)। उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में हमारी पहल और पर्वतीय उत्थान मंच के तत्वावधान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गये। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। उत्तराखंड के राज्य फूल बुरांश के नाम पर कार्यक्रम की थीम रखी गयी है। वार्ड नम्बर एक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन सीमा सरकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, हमारी पहल के अध्यक्ष प्रकाश कोश्यारी और पर्वतीय उत्थान मंच के अध्यक्ष रमेश कोश्यारी ने संयुत्तफ रूप से किया। सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय ध्वज फेराया गया। रंगोली बनाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने समसामयिक विषयों पर रंगोली बनायी। मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अलग अलग थीम पर हाथ में मेहंदी लगायी। इसके अलावा मिस्टर एण्ड मिस 2020 का आयोजन भी किया गया। हिमालयी संस्कृति के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बुरांस और उत्तरायणी पर्व की महत्ता के विषय पर जानकारी भी दी गयी। इस दौरान वत्तफाओं ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है। उत्तराखंड संस्कृति की विविधता से भरा हुआ है। सामाजिक कार्यक्रम आपस में सामंजस्य और प्रेम को स्थापित करते हैं। सभी पर्व हमें खुशी के साथ मनाने चाहिए। इस दौरान दिलीप रावत, हिम्मत कोरंगा, प्रेम सिंह कोश्यारी, दीपक गोस्वामी, सुन्दर राणा, धीरज पाण्डेय, हिमांशु सरकार,अतुल पाण्डेय, अनादि रंजन मण्डल, चंदू जोशी, मदनपाण्डेय, रेखा रावत, अनीता त्रिपाठी, मंजू पाठक, रूपा कोश्यारी, पदमा कोरंगा, मनोहर कोरंगा, दीपक मक्कड़, सोनू गोयल,विकासछाबड़ा, योगेश मिगलानी, गोपाल चक्रवर्ती, तरूण सिंह, सुभाष व्यापारी,धनंजय मण्डल, प्रशान्त विश्वास आदि थे। संचालन राजेन्द्र उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *