Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्रंर्गत बनखंडीनाथ कालोनीफेज 4 मेें गत दिवस अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ अलमारी से लाखों रूपए कीमत के सोनेे चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना की रपट दर्ज करा दी गयी है। बनखंडीनाथ फेज 4 फुलसुंगी निवासी सुनीता श्रीवास्तव पत्नी प्रणय श्रीवास्तवने बताया कि गत 7 जनवरी की रात्रि वह अपने परिवार के साथ घर में सोयी थी। प्रातः जब सोकर उठी तो कमरे का सामान अस्तव्यस्त पड़ा था और अलमारी खुली थी। सुनीता का कहना है कि अज्ञात चोर कमरे की खिड़की की जाली तोड़ घर के भीतर आ घुसे और अलमारी से सोने की दो चेन, एक अंगूठी, एक लौंग, एक बाली, एक नथ, एक चांदी की अंगूठी, दो चांदी की पायल सहित 60हजार की नकदी चोरी कर ले गये। पुलिस ने घटना की रपट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *