Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता,(उद संवाददाता)। पुलिस ने स्मैक और अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और दो बाईक भी कब्जे में ले ली। अन्य फरार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने गिधौर में छापा मारकर 130 लीटर अवैध शराब बरामद की तथा 6 भट्टियां नष्ट की। पुलिस ने मौके से गुरदयाल सिंह पुत्र जयमल सिंह को हिरासत में ले लिया और उसकी बाईक यूके 03-0968 कब्जे में ले ली। पुलिस ने उसके समेत फरार मलकीत सिंह, पूरन सिंह, इन्द्र सिंह, छिन्दर सिंह और कृपाल सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं ग्राम बिडौरा में पुलिस ने सरबजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के कब्जे से 1-80 ग्राम स्मैक बरामद की और उसकी बाईक संख्या यूके06एबी0815 भी जब्त कर ली।
नकदी समेत दस जुआरी पकड़े
नानकमत्ता,(उद संवाददाता)।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हजारों की नकदी समेत 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर गढ़ीपट्टी में जुआ खेलते विजेन्द्र राणा,महेश राणा,अजय शर्मा, अशोक, जसवंत सिंह, अमित राणा,शिवकुमार, विरेन्द्र कश्यप, दिवेन्द्र कश्यप और रविन्द्र को धरदबोचा। उनके कब्जे से ताश की गड्डियां व 7360 रूपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *